शिक्षक संघ की मांग: माध्यमिक स्कूलों का समय 7:30 से 12 बजे तक किया जाए, भीषण गर्मी-लू का हवाला;

माध्यमिक विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन की माॅंग राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामन्त्री “डॉ अशोक कुमार अवाक” ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक..

माध्यमिक विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन की माॅंग राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामन्त्री “डॉ अशोक कुमार अवाक” ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक “डॉ महेन्द्र देव” से माॅंग की है कि बेसिक विद्यालयों के समान माध्यमिक विद्यालयों का भी समय परिवर्तन करके इसे प्रातः 7:30 से अपराह्न 12:00 तक किया जाए।

प्रान्तीय महामन्त्री का कहना है कि अप्रैल माह से ही पूरे प्रदेश में भीषण ताप और लू का प्रभाव प्रारम्भ हो गया है। कुछ जिलों में जिलाधिकारियों ने प्रतिकूल मौसम का स्वत: संज्ञान लेते हुए विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित कर दिया है।

किन्तु प्रदेश के अधिकांश जिलों में बच्चे अभी भी दोपहर की भीषण धूप और लू झेलने के लिए विवश हो रहे हैं। उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका से संगठन की माॅंग है कि ताप सामान्य होने तक विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 7:30 से अपराह्न 12:00 बजे तक किया जाए।

रिपोर्ट – रामबिलास यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed