मिर्जापुर
मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक “अपर्णा रजत कौशिक” ने (24 अप्रैल 2026) थाना पड़री का वार्षिक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक ने सलामी गार्द का मान-प्रणाम ग्रहण कर गार्द का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क और जनशिकायत डेस्क का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों के रख-रखाव की समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। फरियादियों के साथ विनम्रतापूर्ण व्यवहार करने, उनकी समस्याओं को सुनकर समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
थाना परिसर के निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने माल मुकदमाती वाहनों के समुचित रख-रखाव का निर्देश दिया। उन्होंने बैरक और भोजनालय का भी भ्रमण किया और परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए निर्देशित किया।
इस वार्षिक निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, थानाध्यक्ष पड़री सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – राहुल मोदनवाल
















