छत्तीसगढ़
मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर आज दिनांक 15 जुलाई से 28 जुलाई तक धरा को हरा भरा करने के उद्देश्य से संस्था के प्रदेश महिला विंग कोषाध्यक्ष हेमलता कौशिक एवं जिलाध्यक्ष गुनमती नायक ने डीपी कालोनी प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया वहीं प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता कौशिक ने कहा कि समाज के हर नागरिक को एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं।
वहीं जिलाध्यक्ष महिला विंग गुनमती नायक ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है।जब तक पृथ्वी पर वृक्ष है। तब तब मनुष्य का जीवन सुरक्षित है। क्योंकि हमारे जीवन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी आक्सीजन होता है। और यह आक्सीजन हमें वृक्षों से प्राप्त होता है। प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापिका हेमलता झा ने मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे हर कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को इस मुहिम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और हर एक व्यक्ति मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाएं।
प्राथमिक विद्यालय के अध्यापिका हेमलता झा एवं अनीता ने प्रदेश कोषाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष को श्रीफल एवं अंग वस्त्र से किया सम्मानित।