वाराणसी: ‘ऑर्गेनिक परिवार’ के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन, DHO बोले- किसानों के लिए क्रांतिकारी संस्था;

वाराणसी, 12 जून 2026 कृषि के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘ऑर्गेनिक परिवार‘ के नए कार्यालय का शिवपुरी, लमही में विधि-विधान से उद्घाटन किया गया। जिला..

वाराणसी, 12 जून 2026

कृषि के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘ऑर्गेनिक परिवार‘ के नए कार्यालय का शिवपुरी, लमही में विधि-विधान से उद्घाटन किया गया। जिला उद्यान विभाग के डीएचओ अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।

उद्घाटन से पहले संस्था की पूरी टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में ऑर्गेनिक परिवार के दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।


मीडिया से बात करते हुए डीएचओ अधिकारी ने कहा, “ऑर्गेनिक परिवार संस्था कृषि के क्षेत्र में लगातार किसानों को अच्छी क्वालिटी के बीज सस्ते दर पर उपलब्ध कराने का काम कर रही है। यह कृषि के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी संस्था है। ऐसी संस्थाओं के साथ मेरा सहयोग हमेशा रहेगा जो कृषि को बढ़ावा देती हैं और किसानों के भविष्य को लेकर चिंतित रहती हैं।”

संस्था के जनरल मैनेजर सुजीत कुमार ने अपनी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऑर्गेनिक परिवार आगे भी किसानों के हित में काम करता रहेगा। उन्होंने टीम के उज्जवल भविष्य की कामना की।

उद्घाटन समारोह में स्थानीय किसान और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports