शल्य क्रिया हेतु मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना का 100 वां बैच रवाना;

बिहार सरकार की महत्वपूर्ण जीवनदायनी योजना मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना के अंतर्गत बाल ह्रदय रोगियों का 100 वां बैच, बिहार सरकार द्वारा नि: शुल्क शल्य..

बिहार सरकार की महत्वपूर्ण जीवनदायनी योजना मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना के अंतर्गत बाल ह्रदय रोगियों का 100 वां बैच, बिहार सरकार द्वारा नि: शुल्क शल्य क्रिया हेतु श्री सत्य साईं अस्पताल, अहमदाबाद रवाना किया जा रहा है।

इस 100 वें बैच में जाने वाले पूर्वी चम्पारण से दो बाल ह्रदय रोगियों , शिवानी कुमारी ( रक्सौल ), शुभम पाल ( kesaria) को उनके परिजनों के साथ सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने सुबह 7 बजे, हरी झंडी दिखाकर, एम्बुलेंस द्वारा राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना रवाना किया, इन बाल ह्रदय रोगियों के साथ एक चिकित्सक डॉ सरताज आलम, चिकित्सा पदाधिकारी, अरेराज को भी रवाना किया गया।

सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने बताया की मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना के तहत पूर्वीचम्पारण से अब तक 172 बाल ह्रदय रोगियों की सफलतापूर्वक सर्जरी कराई जा चुकी है।

आर बी एस के डी सी डॉ शशि मिश्रा ने बताया की राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना से, स्वास्थ्य मंत्री श् निशांत कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर 100 वें बैच में जा रहे बिहार के 32 बाल ह्रदय रोगियों को पटना एयरपोर्ट हेतु रवाना किया जायेगा, तत्पश्चात हवाई जहाज द्वारा बिहार सरकार इन बाल ह्रदय रोगियों को इनके परिजनों के साथ अपने खर्चे पर श्री सत्य साईं अस्पताल अहमदाबाद भेजेगी, जहां इनकी सर्जरी, रहने, खाने का खर्चा बिहार सरकार वहन करेगी।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार, आर बी एस के डी सी डॉ शशि मिश्रा, चिकित्सा पदाधिकारी अरेराज डॉ सरताज आलम, प्रमोद कुमार, जौवाद हुसैन मौजूद रहे।

रिपोर्ट – अमरजीत सिंह

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports