चंपारण प्रमंडल, मोतिहारी ने रचा इतिहास: एक दिन में 1.46 करोड़ का डाक जीवन बीमा प्रीमियम, बिहार में अव्वल;

मोतिहारी, 12 जून 2026 चंपारण प्रमंडल, मोतिहारी ने डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए पूरे बिहार परिमंडल में परचम लहरा..

मोतिहारी, 12 जून 2026


चंपारण प्रमंडल, मोतिहारी ने डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए पूरे बिहार परिमंडल में परचम लहरा दिया है। डाक अधीक्षक मुकेश कुमार लस्कर के नेतृत्व में 11 जून 2026 को चलाए गए विशेष अभियान में एक ही दिन में 1 करोड़ 46 लाख रुपये का प्रीमियम अर्जित कर प्रमंडल ने इतिहास रच दिया।

इस विशेष ड्राइव के दौरान कुल 306 डाक जीवन बीमा (PLI) और 723 ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) पॉलिसियां जारी की गईं। इस तरह एक दिन में 1029 नई पॉलिसियों के साथ चंपारण प्रमंडल ने पूरे बिहार परिमंडल में प्रथम स्थान हासिल किया।

अभियान की सफलता में सभी डाक कर्मियों का योगदान रहा, लेकिन कुछ नाम सबसे आगे रहे।

शाखा डाकपाल चिन्तामनपुर आलोक कुमार ने सबसे ज्यादा ₹8,79,840 का प्रीमियम जुटाया। इसके अलावा अरुण कुमार, झाँझरा ₹2,34,595; हरिओम प्रकाश, दामोदरपुर ₹2,19,204; श्याम सुंदर कुमार, पचपकरी ₹2,16,520; शशि रंजन, नरकटिया ₹1,92,312; सुंदरम कुमार वत्स, बहादुरपुर ₹1,47,463; धीरज कुमार पांडेय, सवांगिया ₹1,42,320 और अनुराग प्रियदर्शी, सुगौली ₹1,33,100 का प्रीमियम लाकर टॉप पर रहे

खास बात यह रही कि इस अभियान में कुल 33 डाक कर्मियों ने एक लाख रुपये से ज्यादा का प्रीमियम अर्जित किया। यह कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और जनसंपर्क कौशल को दिखाता है।

डाक अधीक्षक मुकेश कुमार लस्कर ने कहा, “यह सफलता सभी डाक कर्मियों की कड़ी मेहनत, लगन और टीम भावना का परिणाम है। डाक विभाग की बीमा योजनाओं के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास और कर्मचारियों की अथक मेहनत ही इस उपलब्धि की आधारशिला है। चंपारण प्रमंडल आगे भी नए कीर्तिमान बनाता रहेगा।

12 जून 2026 को डाक अधीक्षक ने उन सभी 33 डाक कर्मियों को सम्मानित किया जिन्होंने अभियान के दौरान एक लाख रुपये से अधिक का प्रीमियम अर्जित किया था।

चंपारण प्रमंडल की यह उपलब्धि बिहार डाक परिमंडल के लिए गर्व का विषय है। यह दिखाता है कि समर्पित नेतृत्व और टीमवर्क से असंभव लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।

रिपोर्ट – अमरजीत सिंह

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports