वाराणसी: दवा विक्रेताओं ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन पर लगाए उत्पीड़न के गंभीर आरोप;

वाराणसी दवा विक्रेता समिति वाराणसी के पदाधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पर जांच के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित करने का गंभीर..


वाराणसी

दवा विक्रेता समिति वाराणसी के पदाधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पर जांच के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। समिति ने लहरतारा ओवर ब्रिज के नीचे स्थित दवा व्यवसाई शुभम जायसवाल की बिल्डिंग में पत्रकार वार्ता कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा दवा व्यवसायियों को जांच के बहाने प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि विभाग द्वारा दवा विक्रेताओं पर अनर्गल दबाव बनाया जा रहा है और कारण बताओ नोटिस के नाम पर जबरदस्ती की जा रही है।

दवा व्यवसायी समिति ने रोकथाम की मांग करते हुए अपील की है कि फर्जी, अस्तित्वहीन और गैर संचालित औषधि के नाम पर दवा व्यापारियों को प्रताड़ित न किया जाए। समिति ने कहा कि वास्तविक दुकानदारों को जांच के नाम पर बेवजह परेशान करना बंद होना चाहिए।

व्यापारियों ने कहा कि वे नियमों का पालन करने को तैयार हैं, लेकिन विभागीय उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समिति ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर राहत देने की मांग की है।

रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed