सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को आजमगढ़ आएंगे। वह शहर से सटे कंधरापुर थाना क्षेत्र के अनवरगंज महराजपुर में नवनिर्मित अपने आवास और कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
आवास परिसर में ही वे जनसभा करेंगे।सपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, अखिलेश लखनऊ से कार द्वारा दोपहर साढ़े 12 बजे आजमगढ़ पहुंचेंगे। तीन बजे तक वह रहेंगे।
