वाराणसी
लोहता क्षेत्र के सरवनपुर गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री कोइलरवा वीर बाबा जी का वार्षिक श्रृंगार महोत्सव शनिवार, 21 मार्च 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य बिरहा दंगल एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध बिरहा गायक सुधीर पाल एवं महिला गायिका मीरा मूर्ति ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। उनके गीतों पर देर रात तक लोग मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे और कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों की भारी भीड़ लगी रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजीत यादव फौजी ने की, जिनके कुशल नेतृत्व में पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान आए हुए अतिथियों एवं कलाकारों का अंगवस्त्र और फूल-मालाओं से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में संजय यादव मंदिर प्रमुख पुजारी, सुजीत यादव लक्खड़ पहलवान एवं जिला अध्यक्ष, बबलू सरदार समाज सेवक, राम सहाय यादव समाज सेवक, तेजू यादव ग्राम प्रधान, कमलेश गौड़ पूर्व ग्राम प्रधान, सुशील यादव पूर्व ग्राम प्रधान, मंजू यादव भट्ठा मालिक, अमरदेव यादव सपा नेता, साधु शरण यादव शिक्षक, नरेश पहलवान कोच तथा मेघवाल कोच सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में गांव की जनता और आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, आस्था और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – रामबिलास यादव
