वाराणसी
दिनाँक 18/03/2026 को नई सुबह संस्थान वाराणसी द्वारा 95 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व सुरक्षा बल वाराणसी के प्रांगण में एक निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
जिसका उद्घाटन कमांडेंट 95 बटालियन राजेश्वर बालापूरकर द्वारा किया गया, संस्थान के निदेशक एवं मनोचिकित्सक डॉ अजय तिवारी ने जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला साथ ही अपनी व्यस्त क्रियाकलाप के बीच मानसिक स्वस्थ रहने का उपाय भी बताया।
नई सुबह के पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र कुमार तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल शर्मा ने जवानों का गहन परीक्षण किया साथ नई सुबह के नैदानिक मनोवैज्ञानिकों ने अपना सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने सभी चिकित्सकों को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नई सुबह संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में अनुराग तिवारी, सुशील दूबे, 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तरफ से शिवमोहन दीक्षित, रंजन सिंह (सहायक कमांडेंट) एवं भारी संख्या में वाहिनी के जवानों ने भाग लिया।
रिपोर्ट – मनोज यादव
