वाराणसी
लोहता स्थित एक लॉन में पाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी भाई बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ होली की शुभकामनाएं दीं
समारोह में आए सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इसके साथ ही फूल-मालाओं से अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पूरे विधि-विधान और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संचालन एडवोकेट व पाल समाज विकास समिति के जिला अध्यक्ष गणेश पाल द्वारा किया गया। पाल विकास समिति के संस्थापक भइया लाल पाल मौजूद रहे। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर राम प्रकाश दुबे शामिल रहे। रामचंद्र पाल, कमलेश पाल, संतोष पाल शामिल रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज को संगठित रखने और पाल विकास समिति की जीवन सदस्या बढ़ाने को जोड़ दिया कार्यक्रम के दौरान कोई लोगों ने पाल समाज की सदस्या भी ग्रहण की साथ ही साथ समाज के गरीब परिवार के लड़के – लड़की की शादी में आर्थिक सहयोग करने के लिए कहा कि भी संकल्प लिया गया ने कहा कि पुरानी घड़ी के अर्थ के कारण शिक्षा अर्पण करने में कठिनाई होती है तो समाज के लोग मिलकर उसकी पढ़ाई में आर्थिक सहयोग करेंगे
रिपोर्ट – रामबिलास यादव
