राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हरियाणा के पानीपत में तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक का रविवार को आखिरी दिन था। बैठक में संघ में प्रांत की जगह विभाग और क्षेत्र की व्यवस्था की जगह अब विभाग राज्य व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया है।
यूपी में अब 6 प्रांत की जगह 12 विभाग और 2 क्षेत्र की जगह एक राज्य इकाई होगी। नई व्यवस्था 6 महीने बाद से लागू होगी। इसके बाद यूपी में संघ के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बदल जाएगी। वहीं, संघ का विस्तार ज्यादा होगा।
इसके अलावा रविवार को कुछ प्रचारकों के कामकाज और क्षेत्र भी बदले गए हैं। हरीश रौतेला क्षेत्र संपर्क प्रमुख पश्चिम यूपी बनाए गए हैं। वह पहले सह-संपर्क प्रमुख थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा को एबीवीपी की जगह अब संघ की जिम्मेदारी मिलेगी।
रिपोर्ट – राहुल मोदनवाल
