शाम 5 बजे निकलेगी बारात, 6 बजे वरमाला; सूर्या-रोहित शर्मा के आने की उम्मीद
“क्रिकेटर कुलदीप यादव आज 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उत्तराखंड के मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में तीन दिन से शादी की रस्में चल रही हैं।
आज शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी। 5 बजे बारात निकलेगी। 6 बजे वरमाला और 8 बजे फेर होंगे। इसके बाद देर रात तक मंडप की बाकी रस्में पूरी की जाएंगी।
समारोह में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के शामिल होने की संभावना है।
