सहायक उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी धर्मेंद्र कुमार यादव ,हेड कांस्टेबल रमेश गौतम ,हेड कांस्टेबल संजय व महिला कांस्टेबल सोनिया तथा QRT टीम रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी तथा स्माइल परियोजना भारत सरकार की स्टाफ पूजा श्रीवास्तव महिला प्रकोष्ठ अपना घर आश्रम तथा उनके स्टाफ के द्वारा स्टेशन पर प्लेटफार्म पर बुकिंग हाल में भिक्षावृत्ति के रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया
जिसमें कुल 29 पुरुष एवं 6 महिला भिखारीयो कुल 35 को अपना घर आश्रम महिला प्रकोष्ठ पूजा श्रीवास्तव को वास्ते अग्रिम कार्रवाई सुपुर्द किया गया। यह अभियान स्टेशन वाराणसी कैंट को स्वच्छ बनाए रखने तथा भिखारीयो को स्टेशन से दूर रखने एवं यात्रियों के सुखद यात्रा के साथ-साथ भिखारीयो के जीवन को सुधारने के लिए समय समय पर संयुक्त रूप से किया जाता है
