नई दिल्ली
शेयर बाजार में गिरावट का दौर लगातार जारी है। आज भी सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। दोपहर करीब 12 बजे निफ्टी 306.45 अंक गिरकर 23,332.70 पर था, जबकि सेंसेक्स लगभग 900 अंक टूटकर 75,138.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस गिरावट का असर बड़े कारोबारी घरानों की कंपनियों पर साफ दिख रहा है।
अनिल अंबानी की Reliance Power में गिरावट
अनिल अंबानी की पावर कंपनी Reliance Power Limited के शेयरों में आज 4 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर 12 बजे के आसपास इसके शेयर 22.67 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, जबकि बीते दिन यह 23.66 रुपये पर बंद हुए थे। हालांकि, इस सप्ताह रिलायंस पावर के शेयरों में कुल मिलाकर तेजी देखने को मिली है। पिछले पांच दिनों में कंपनी के शेयर 21.45 रुपये से बढ़कर 24.17 रुपये तक पहुंच चुके थे, लेकिन आज बड़ी गिरावट ने निवेशकों को सतर्क कर दिया।
पावर सेक्टर में अन्य शेयरों की स्थिति
वहीं, पावर सेक्टर के कुछ शेयरों में तेजी देखी गई। अदाणी ग्रुप की Adani Power और टाटा ग्रुप की Tata Power के शेयरों में बढ़त रही। गुरुवार को अदाणी पावर 149.11 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि आज यह 151.00 रुपये पर खुला और इंट्राडे हाई 153.90 रुपये तक पहुंचा। इस समय अदाणी पावर 149.35 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में यह उतार-चढ़ाव निवेशकों के लिए सतर्क रहने की चेतावनी है। पावर सेक्टर में कुछ कंपनियों के शेयर कमजोर प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि अन्य में तेजी बनी हुई है।
नई दिल्ली। शेयर बाजार में गिरावट का दौर लगातार जारी है। आज भी सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। दोपहर करीब 12 बजे निफ्टी 306.45 अंक गिरकर 23,332.70 पर था, जबकि सेंसेक्स लगभग 900 अंक टूटकर 75,138.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस गिरावट का असर बड़े कारोबारी घरानों की कंपनियों पर साफ दिख रहा है।