जॉब डेस्क
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज (CMS) परीक्षा 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 31 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकते हैं आवेदन
CMS परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है। एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस डिग्री होना अनिवार्य है।
रजिस्ट्रेशन फीस
महिला उम्मीदवारों, एससी/एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है। अन्य अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करनी होगी।
भर्ती के विभाग और पद
UPSC की अधिसूचना के अनुसार, भर्ती दो कैटेगरी में की जाएगी। पहली कैटेगरी में जूनियर स्वास्थ्य सेवा के जूनियर स्केल के पद शामिल हैं, जिसमें कुल 864 पद भरे जाएंगे। दूसरी कैटेगरी में असिस्टेंट डिविजन मेडिकल ऑफिसर, नई दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर और दिल्ली नगरपालिका परिषद में मेडिकल ऑफिसर के पद शामिल हैं।
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करते समय सभी शर्तों और योग्यता मापदंडों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय पर आवेदन करें।
