मेदिनीनगर (पलामू)
जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुर्मिपुर गांव निवासी 35 वर्षीय निरंजन ठाकुर की गुरुवार शाम सड़क दुर्घटना में मौ*त हो गई। घटना गम्हरिया गांव के पास हुई।
परिवार के अनुसार, निरंजन ठाकुर दोपहर में अपने गांव के युवक कमलेश कुमार की बाइक लेकर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में आयोजित मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम को घर लौटते समय गम्हरिया गांव के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद निरंजन सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार चालक घटना स्थल से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।
स्थानीय लोगों ने सड़क पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की हादसे रोके जा सकें
