प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे एर्नाकुलम में लगभग 10,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
इसके साथ ही वे भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड की कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की आधारशिला रखेंगे। वहीं, तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
इसके साथ ही वे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तमिलनाडु में 370 किलोमीटर लंबी 89 ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों, दो एक्सप्रेस ट्रेनों और एक यात्री ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
