उत्तर प्रदेश के दो आईपीएस अधिकारी, संभल एसपी कृष्ण बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा, 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कृष्ण बिश्नोई राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं, जबकि अंशिका वर्मा प्रयागराज की हैं।
शादी के कार्यक्रम:-
28 मार्च: बाड़मेर में बारात और संगीत कार्यक्रम-
29 मार्च: बाड़मेर में शादी की रस्में और विदाई-
30 मार्च: जोधपुर में रिसेप्शन
दोनों आईपीएस अधिकारी अपनी कार्यशैली और प्रशासनिक निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। उनकी शादी की खबर से पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।
