जौनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा हत्या के मुकदमे में वांछित शातिर अभियुक्त 1. शाश्वत सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी हुसैनाबाद थाना लाइनबाजार, जौनपुर
2. देवांश सिंह उर्फ छोटू पुत्र विकास सिंह निवासी तारापुर कालोनी थाना लाइनबाजार जौनपुर
3. सतेन्दु सिंह उर्फ गोलू पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी हुसैनाबाद, थाना लाइनबाजार, जौनपुर की गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
जिसके विरुद्ध थाना लाइनबाजार पर मु0अ0सं0-94/2026 धारा- 103(1), 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया है।
जिसकी गिरफ्तारी हेतु जौनपुर पुलिस द्वारा सम्भावित स्थल पर लगातार दबिश दी जा रही है।
